Gold Silver

बीकानेर भाजपा अध्यक्ष के लिए अब इन तीन दावेदारों के बीच मुकाबला

बीकानेर भाजपा अध्यक्ष के लिए अब इन तीन दावेदारों के बीच मुकाबला

बीकानेर। शहर भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई। इसके लिए भाजपा संभाग कार्यालय में नामांकन लिए गए। शहर के सात नेताओं ने जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारी की है। इनमें से एक नाम पर सर्वसम्मति बनने के लिए सोमवार को राज्य स्तर से पदाधिकारी बीकानेर आएंगे। सामूहिक चर्चा के बादे संभवत: जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। संगठन जिला चुनाव प्रभारी दशरथ सिंह के समक्ष भाजपा नेता महावीर रांका, अशोक प्रजापत, सुमन छाजेड़, मोहन सुराणा, राजेन्द्र पंवार, अविनाश जोशी, अनिल शुक्ला ने शहर जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया। प्रदेश से आने वाले नेता सामूहिक रूप से चर्चा कर जिलाध्यक्ष की घोषणा करेंगे। भाजपा से जुड़े सूत्रों की माने तो इन सात में से तीन नेताओं का नाम सबसे आगे चल रहा है। इनमें महावीर रांका, मोहन सुराणा और सुमन छाजेड़ का नाम है। इसके अलावा अन्य नामों पर विचार किया जाना मुश्किल नजर आ रहा है। बात करें महावीर रांका की तो अर्जुनराम मेघवाल के सबसे करीबियों में नाम आता है। रांका यूआईटी के चेयरमैन रह चुके। विद्यानसभा चुनाव में भी भीकनर पूर्व से प्रबल दावेदार थे। लेकिन टिकट काट दिया गया। ऐसे में रांका के नाम पर भी मुहर लग सकती है। इसके बाद सुमन छाजेड़ का नाम भी अध्यक्ष पद के लिए आगे चल रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला इकाई राष्ट्र सेविका समिति की महानगर कार्यवाहक रही। पार्षद हैं। महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं। संघ पृष्ठभूमि इनके लिए भी ताकत बनी हुई है। साथ ही बीकानेर संभाग में अभी तक किसी भी महिला को अध्यक्ष पद नहीं दिया गया है। ऐसे में छाजेड़ के बनने की भी संभावनाएं नजर आ रही है। वहीं लंबे समय तक जिला महामंत्री रहे मोहन सुराना के नाम पर भी पार्टी विचार कर सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण शहर के दोनों विधायकों का अंदरूनी समर्थन मिला।

Join Whatsapp 26