
सरकार के फैसलों का बीकानेर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, सीएम का जताया आभार







खुलासा न्यूज बीकानेर। राजस्थान कैबिनेट के प्रथम बैठक में 1975 में आपात काल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व दाव पर लगाकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन करने वाले लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन पुन: आरंभ करने पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर सत्य प्रकाश आचार्य,पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, एडवोकेट अशोक प्रजापत,अनिल शुक्ला, अरुण जैन, मनीष आचार्य,नरसिंह सेवग, सहित अनेक भाजपा नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर सत्य प्रकाश आचार्य ने कहा कि पूर्व वसुंधरा सरकार में आपातकाल में लोकतंत्र के रक्षार्थ सत्याग्रह करने वाले लोकतंत्र सेनानियों और उनकी विधवाओं को सरकार पेंशन देती आई है लेकिन राजस्थान में कांग्रेस सरकार के बनते ही दुर्भावना पूर्ण तरीके से इस पेंशन को बंद कर दिया गया राजस्थान की नई भजनलाल सरकार की प्रथम कैबिनेट बैठक में लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन को पुन आरंभ करने का निर्णय स्वागत योग्य है हम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हैं।
भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि 1975 में इंदिरा गांधी सरकार में देश में आपातकाल घोषित कर दिया था और उस काले कानून के विरोध में पूरे देश में लोकतंत्र सेनानियों ने इस काले कानून का विरोध किया जिसके तहत तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लोकतंत्र सेनानियों पर भयंकर अत्याचार किए गए यातनाएं दी गई लेकिन राष्ट्रभक्त अपने विचार पर अडिग रहे जिसके चलते देश से कांग्रेस का सफाया हो गया था। ऐसे लोकतंत्र सेनानियों और उनकी विधवाओं को पेंशन दिया जाना उनका देश के प्रति किए गए कार्य का सम्मान है हम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त करते हैं।


