रंगीन रोशनी से नहाया बीकानेर, घर-घर हुआ मां लक्ष्मी का पूजन - Khulasa Online रंगीन रोशनी से नहाया बीकानेर, घर-घर हुआ मां लक्ष्मी का पूजन - Khulasa Online

रंगीन रोशनी से नहाया बीकानेर, घर-घर हुआ मां लक्ष्मी का पूजन

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। धन की देवी मां लक्ष्मी का पर्व दीपावली शहर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। घर-घर और दुकानों-प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी का पूजन कर आरती गई । घर-परिवार के सदस्य सामुहिक रूप से मां लक्ष्मी का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। कल शाम से विभिन्न मुहूर्तो में शुरू हुए लक्ष्मी पूजन के कारण घर-घर से मंत्रोचार और मां आरती के स्वर सुनाई दी। दीपावली पर मध्यरात्रि बाद से शुरू होने वाले सिंह लग्न तक मां लक्ष्मी का विधि विधान से पूजन चला।

घर-घर और मंदिरों में सजी दीपमालिका
दीपावली पर घरों सहित दुकानों, प्रतिष्ठानों और मंदिरों में दीपमालिका सजाई गई । शाम होते ही घरों के मुख्य द्वार के बाहर दीपदान सहित घरों की छतों, बालकोनी, मुंडेर आदि पर मिट्टी, गोबर, मोम से बने दीपक प्रज्जलित किए गए। पार परिक वेशभूषा और आभूषणों से सज धज कर घर परिवार की महिलाओं ने लक्ष्मी पूजन के लिए सफेद और राती मिट्टी से मांडणे चित्रित किए और विभिन्न रंगों की गुलाल से रंगोली सजाई गई। घरों में मिट्टी से मां लक्ष्मी के पगलिए भी चित्रित किए गए।

रंगीन रोशन से नहाया शहर
दीपावली पर पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनियों और हजारो दीपकों केिि झलमिलाने से रोशनी से नहाया हुआ है। शहर के हर गली, मोहल्ले, मुख्य मार्ग, बाजार, दुकानों, प्रतिष्ठानों और हैरिटेज भवन रोशनी से सजाए हुए है। पूरा शहर दुधिया रोशनी और रंग बिरंगी रोशनी से रोशन है। रंग बिरंगी रोशनियों से घरों की सजावट की गई है। दीपावली की रात घर ही नहीं गली, मोहल्लें भी रोशन रहे इसलिए घरों के बाहर की ओर अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की गई है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26