बीकानेर व हनुमानगढ़ में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अगले महिने बदलेंगे

बीकानेर व हनुमानगढ़ में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अगले महिने बदलेंगे

बीकानेर व हनुमानगढ़ में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अगले महिने बदलेंगे
बीकानेर। कांग्रेस में संगठन सृजन के नाम पर अब तमाम जिलों के अध्यक्षों का बदला जाना तय है। बीकानेर संभाग में बीकानेर शहर और हनुमानगढ़ में जिलाध्यक्ष का बदलना लगभग तय है। इसमें प्रदेश में 18 ऐसे जिलाध्यक्ष जो 10 साल से ज्यादा से एक पद पर हैं। 10 ऐसे जिले जो नए बने हैं। वहां ये फार्मूला ज्यादा अपनाया जाएगा। गुरुवार को दिल्ली के पूर्व विधायक राजेश लिलोठिया को बीकानेर शहर और देहात का प्रभारी बनाया गया है। लिलोठिया कांग्रेस अनूसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि एक महीने के भीतर ही अध्यक्षों का फे रबदल होगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत लंबे समय से अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार शहर अध्यक्ष पद पर  ए चेहरे को मौका मिलेगा। संभावना है कि यशपाल को प्रदेश में कोई जिम्मेदारी दी जाएगी। इसी तरह हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भी लंबे समय से एक पद पर हैं। इसलिए वहां भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। देहात अध्यक्ष बिशनाराम को दो साल अध्यक्ष बने हुए हैं। ऐसे में इन पर असंमजस की स्थिति है कि चुनाव होंगे या नहीं।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 103100 रेट , 22 कैरट 108100 चांदी 136800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 103100 रेट , 22 कैरट 108100 चांदी 136800 |