
बीकानेर: अधिवक्ता की वृद्ध माता की हत्या
















खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले के नोखा थानान्तर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक अधिवक्ता की 72 वर्षीय माता की हत्या कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार चरकड़ा गांव में 72 साल की चन्द्र कंवर की कल रात अज्ञात हत्यारों ने हत्या कर दी। जिस समय घटना हुई उस समय मृतका ढाणी में अकेली थी। घटना की सूचना मिलते ही चरकड़ा के पूर्व सरपंच सवाई सिंह मौके पर पहुँचे। बताया जा रहा है कि मृतका के पुत्र नोखा में वकालात करते है। अभी कुछ देर पहले माँ से मिलने ढाणी पर पहुँचे तो उन्हें वारदात का पता चला। पुुलिस अधिकारी मामले की जांच करने जुटे है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |