Gold Silver

बीकानेर/ विकास के नाम पर पेड़ नहीं काटे प्रशासन, पार्षद मनोज बिश्नोई ने दी चेतावनी

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर नगर न्यास द्वारा पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के चारों और वृक्षो की कटाई कर साईकल ट्रैक निर्माण कार्य के विरोध में जयनारायण व्यास विकास मंच और सार्दुल गंज विकास समिति व बिश्नोई महासभा के कार्यकर्ताओ ने पंचशती सर्किल से जे एन वी की ओर जाने वाली सड़क को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पार्षद संजय गुप्ता ने कहा कि न्यास से विधिवत अनुमति ले कर 6 वर्ष पूर्व सड़क के दोनों ओर पौधारोपण कार्य किया गया था, जिसमे सैकड़ो लोगो ने न सिर्फ जन सहयोग दिया बल्कि उनके रखरखाव के कार्य में भी निरंतर लगे रहे। अब प्रशासन साईकल ट्रैक निर्माण को ले कर इन वृक्षो को काटना चाहती है। पार्षद मनोज बिश्नोई ने कहा कि वृक्षो को काट कर विकास करना बेमानी है। एक तरफ सरकार वृक्षरोपण अभियान में लगी है दूसरी तरफ वृक्ष काटे जा रहे है। पार्षद प्रतिनिधि ने हिमांशु शर्मा ने विकास के नाम पर पेड़ो के काटने के औचित्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया। पर्यावरण विद अभय पारीक ने बताया कि बेहद कड़े परिश्रम के बाद आज पौधों ने आकर लेना शुरू कर दिया जिसे प्रशासन उजडऩे में लगा है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र और कॉलोनी में जबरदस्त रोष है। पारीक ने बताया की इस सम्बंध में नगर विकास न्यास के अधिकारियों को भी पूर्व मे विरोध स्वरूप अवगत करवाया जा चुका हैं पर प्रशासन अपनी हठधर्मिता पे अड़ा हुआ है। प्रदर्शन के बाद एक शिष्ट मंडल जिला कलेक्टर नमित मेहता से मिला औऱ उन्हें रोटरी सर्किल से गौतम सर्किल तक लगाए पेड़ों को नही हटाने हेतु निवेदन दिया गया।जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि पेड़ को नुकसान नही पहुंचाया जाएगा।जय नारायण व्यास कॉलोनी नागरिक मंच द्वारा ढ्ढञ्ज से लिखित में स्वीकृति लेकर पॉलीटेक्निक कॉलेज की दीवार की तरफ आज से 5-6 साल पहले पौधरोपण किया गया। पूरे पांच साल की अथक मेहनत से आज ये छायादार पेड़ विकसित हो चुके है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना अहम योगदान दे रहे है। कोरोना कालखंड में सबसे ज्यादा कमी आक्सीजन के महसूस की गयीं ओर पेड़ निशुल्क आकसीजन के सबसे बेहतर साधन हैं। माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी समय समय पर दिए अपने निर्णयों में हरे भरे पेड़ों को काटने से मना किया है। मंच द्वारा पर्यावरण हित को ध्यान में रख आग्रह किया गया कि छायादार पेड़ो को न काट जाए। इस शिष्ट मंडल में पार्षद संजय गुप्ता, मनोज बिश्नोई, पार्षद प्रतिनिधि हिमांशु शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, सादुल गंज विकास समिति से नवीन तंवर, शंकर रायपुरिया, सोहन लाल, बिश्नोई महासभा से प्रेम बिश्नोई, सुनील बिश्नोई, सुलक्ष ज्याणी, घनश्याम पारीक, नरेश सरवाल, दिनेश मोदी, नर्सिंग सेवग, अरुण जैन, आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Join Whatsapp 26