बीकानेर- महामंत्री के फरमान के बाद कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप

बीकानेर- महामंत्री के फरमान के बाद कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। नगर निगम चुनाव में अभी समय है। लेकिन, शहरी क्षेत्र में चुनाव की तपिश महसूस की जाने लगी है। वर्तमान वार्ड पार्षद से लेकर चुनाव मैदान में उतरने का लालसा लिए लोग अभी से ही चुनाव की रणनीति तैयार करने में जुट गए है। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इन चुनावों में ही नहीं बल्कि नगर निगम के चुनावों में भी उन्हीं को भागीदारी करने का मौका मिलेगा जो भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं। भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा ने बताया कि नियमानुसार सदस्य बनाकर सदस्य सचिव बना जा सकता है। अगर कोई सक्रिय सदस्य नहीं बना तो वह न सिर्फ संगठन चुनावों में भागीदारी के लिए पात्र होगा बल्कि निगम चुनावों के लिए भी उसे पात्र नहीं माना जाएगा।महामंत्री के इस निर्देश के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि बहुत सारे कार्यकर्ता जो सक्रिय सदस्य तो बनना चाहते हैं, लेकिन वे अभी तक पूरे सदस्य नहीं बना पाएं हैं।

सक्रिय सदस्यों के लिए कम से कम 25 सदस्य बनाना जरूरी
इन चुनावों में सक्रिय सदस्य ही अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे, लेकिन पता चला है कि बहुत सारे लोगों की रसीदें जमा करवा दिए जाने के बाद भी अभी तक उन्हें सक्रिय सदस्य नहीं बनाया गया है। सक्रिय सदस्यों के लिए कम से कम 25 सदस्य बनाना जरूरी है। यह रसीद मंडल अध्यक्ष या मंडल संयोजक से कटवाई जा सकेगी। पता चला है कि बहुत सारे ऐसे कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने दो-तीन डायरियां भर दी हैं, लेकिन कुछ अभी तक एक भी रसीद जमा नहीं करवाई है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |