बीकानेर/ नाबालिग लडक़ी का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार - Khulasa Online बीकानेर/ नाबालिग लडक़ी का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार - Khulasa Online

बीकानेर/ नाबालिग लडक़ी का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लडक़े की लोकेशन का भी पता लगाया गया। इसके बाद उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे अब अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह है पूरा मामला
पीडि़ता के अनुसार तीन वर्ष पहले स्कूल ड्रेस बदलते समय आरोपी युवक ने अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिए थे। सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता रहा। जब इनकार किया तो जबरन दुष्कर्म किया। इस लडक़ी ने बाद में ये जानकारी अपने परिवार में दी। परिजनों ने सुरेश रैगर नामक युवक पर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26