बीकानेर : 55 साल की महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर घर में किया बलात्कार - Khulasa Online बीकानेर : 55 साल की महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर घर में किया बलात्कार - Khulasa Online

बीकानेर : 55 साल की महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर घर में किया बलात्कार

– नयाशहर थाने का मामला
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। जिले में बलात्कार के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब नयाशहर थाना क्षेत्र में 55 साल की महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

थान के एच.एम. तनेराव से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली 55 वर्षीय महिला का आरोप है कि वह नींद में सो रही थी। इस दौरान शराफ अली नामक व्यक्ति आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने कहा कि आपके लिए कोल्ड ड्रिंक लाया हूं, कोल्ड ड्रिंक पीते ही महिला अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला को होश आया तो निर्वस्त्र थी। इस घटना के बाद महिला ने अपने पति को फोन कर आपबीती बताई।  इस मामले को लेकर पति-पत्नी दोनों थाने में उपस्थित होकर आरोपी शराफत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26