
बीकानेर: अज्ञात वाहन ने 41 वर्षीय व्यक्ति को मारी टक्कर, हुई मौत




बीकानेर: अज्ञात वाहन ने 41 वर्षीय व्यक्ति को मारी टक्कर, हुई मौत
छतरगढ़। छतरगढ़ से बीकानेर जाने वाली सड़क पर 26 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 7, सियासर पंचकोसा निवासी अमरचंद पुत्र पेमाराम (उम्र 41 वर्ष) किसी निजी कार्य से छतरगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल अमरचंद को तुरंत पीबीएम अस्पताल, बीकानेर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक के भाई ने पुलिस थाना छतरगढ़ में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।




