
राजद को पछाड़कर भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी





पटना। बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में पहले महागठबंधन फिर एनडीए की सरकार बनती हुई लग रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार एनडीए 125 तो महागठबंधन 105 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इससे एनडीए अपने दम पर राज्य में सरकार बना रही है। रुझानों में लोजपा सात सीटों पर तो अन्य पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है। नतीजों से उत्साहित जदयू के कार्यकर्ता भी कार्यालय पहुंचना शुरू हो गए हैं। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा किया है। दूसरी ओर राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं तो हसनपुर से उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव पिछड़ गए हैं।
भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। भाजपा 70 पर तो राजद 69 सीटों पर आगे चल रही है।
223 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने रुझान जारी किया
243 सीटों में से 223 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने रुझान जारी कर दिया है। एनडीए 117 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा-63, जेडीयू-48, विकासशील इंसान पार्टी-5 और हम-1 सीट पर आगे है। 95 सीटों पर महागठबंधन बढ़त बनाए हुए है। राजद-61, कांग्रेस-19 और वामदल-15 सीटों पर आगे है। बसपा और एआईएमआईएम के एक-एक सीट पर, लोजपा- 4 और निर्दलीय-5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

