बिगएफ़एम लाये हैं शहर की महिलाओं के लिए अपना ख्वाब जीने का मौका

बिगएफ़एम लाये हैं शहर की महिलाओं के लिए अपना ख्वाब जीने का मौका

बिग सावन क्वीन ऑनलाइन (जियो अपना ख्वाब )
खुलासा न्यूज बीकानेर।एक  तरफ  जहां पूरी दुनिया  कोरोना  जैसी  महामारी  के  चलते  नेगेटिव  माहौल से बाहर निकल रही है वहीँ  दूसरी  तरफ  कुछ  लोग  नेगेटिविटी  में  भी  पाजिटिविटी  ढूंढने  के  प्रयास  करते  हैं और  बीकानेर  का 92.7  बिगएफएम इसी  दिशा  में  हमेशा  काम  करता  नज़र  आता  है, तभी  तो  घर  बैठी  हमारी  महिलाओं  के  लिए  भी  उनके  टैलेंट  को दिखाने का  अवसर  लेकर  आया  है  ”बिग सावन क्वीन ऑनलाइन” के  रूप  में ।बिग एफ़ एम के राजस्थान हैड श्री विकास जैन  ने बताया कि ’बिग एफएम समय – समय  पर  अपने  श्रोताओं  के  लिए  कुछ  अनोखे  कार्यक्रम  आयोजित  करता  रहता  है इसी  कड़ी  में  शादीशुदा  महिलाओं  को  अपने  हुनर  से  नई पहचान  दिलाने  का  प्रयास  पिछले  10 -12 सालों  से  ‘बिग  सावन  क्वीन ’  के  रूप  में  रहा, पिछ्ली बार भी कोरोना  महामारी  की  वजह  से  ये  आयोजन  सरकारी गाइडलाइन्स  होने से आयोजित  नहीं  किया  गया और  इसी  के  चलते  हमारी  महिला  श्रोताओं  का  बहुत  निवेदन  देखने  को  मिला  कि उनके  लिए  कुछ  किया  जाये और  हमारे  श्रोताओ  के  इसी  प्यार  को   देखते  हुए  बिगएफ़ एम की  टीम  ने  “बिग सावन क्वीन ऑनलाइन ” कार्यक्रम  बनाया और इस बार भी कोरोना महामारी और सरकारी गाईडलाइन को देखते हुए “बिग सावन क्वीन ऑनलाइन” लेकर हम हाज़िर हैं।जिसके  तहत ऑडिशन  से  लेकर  फिनाले  तक  सब  कुछ  ऑनलाइन  प्लान  किया  गया  है l “बिग सावन क्वीन ऑनलाइन ”’ में  3 केटेगरी रखी गई  है, गायन, नृत्य  और  कविता वाचन ,इन तीनो   केटेगरी  के  लिए  बीकानेर की शादीशुदा  महिलाएं  घर  से  अपना  एक  मिनट  तक  का  वीडियो  बनाकर  भेज  सकती  हैंl गायन में  बिना किसी संगीत के  गाना  है और  नृत्य  किसी  भी  गीत  पर  किया  जा  सकता  है जबकि  कविता  वाचन  में  स्वयं  की  कविता  बोलनी  है l  ऑडिशन  के  रूप  में  ये  वीडियो  व्हाट्सप्प  नंबर  9654274927 पर  अंतिम  तारिख  27 अगस्त  तक  भेजे  जा  सकते  हैं lएक  महिला  एक  ही  केटेगरी  के  लिए  पार्ट  ले  सकती  है , पार्ट  लेने  के  लिए  किसी भी प्रकार की कोई उम्र सीमा नहीं  है l ऑडिशन  में  हर  केटेगरी  में से  टॉप  कैंडिडेट्स  निकाले  जायेंगे और  उनके  आगे  के  राउंड्स  होने  के  बाद  हर  केटेगरी  से  एक विजेता ‘बिग  सावन क्वीन ऑनलाइन”’ का  ख़िताब  जीतेगी ।कार्यक्रम का संयोजन करने वाले आर जे रोहित ने   कहा  है  कि   ‘हमारा  उद्देश्य  हमारे  घरों  की  महिलाओं  के  हुनर  को  सामने  लाना  है ताकि  शादी  के  बाद  पारिवारिक  और  सामाजिक  ज़िम्मेदारियों  के  चलते  उन्होंने  जो  अपना  टैलेंट  भुला  दिया  है  वही  टैलेंट,  वही  सपने  जीने  का  एक  बार  फिर  से  उनको  मौका  मिले, नाम और शोहरत  पाने  का  मौका  मिले, आखिर  वो  हमारे  लिए  अपना  सब  कुछ  छोड़कर  समर्पित  भाव  से  अपनी  ज़िम्मेदारी  निभाती  है  तो  उनके  लिए  हम  सभी  इतना  तो  कर  ही  सकते  हैं कि घर से ही वो अपने टैलेंट  का  एक   वीडियो  बनाकर  ‘बिग  सावन क्वीन ऑनलाइन”’ के  लिए  भेज  सके  और  हम उन्हें  कह  सकें …..”जियो  अपना  ख्वाब ”

कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए आर जे रोहित फ़ेसबुक पेज से जुड़े रहें ।
कार्यक्रम के प्रायोजक हैं पंडित कृष्ण चंद्र मेमोरियल न्यूरो साइंस सेंटर पवनपुरी, लुक्स ब्यूटी पार्लर अम्बेडकर सर्कल, गिफ्ट पार्टनर जेबीएफ डेकॉर हैड पोस्ट ऑफिस के पास, डिजिटल पार्टनर खुलासा न्यूज़ पोर्टल ,प्रिंट पार्टनर दैनिक युगपक्ष, फ़ोटोग्राफी पार्टनर जिंदल स्टूडियो केईएम रोड़
Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |