Gold Silver

पुलिस को बड़ी कामयाबी:गढ़चिरौली में 26 नक्सली मारे गए, 4 जवान घायल

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने 26 नक्सलियों के मार गिराने का दावा किया है। गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने बताया कि जिले के ग्यारापट्टी के जंगलों में आज महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है। इनसे भारी संख्या में हथियार, गोला-बारूद और नक्सली साहित्य जब्त किए गए हैं।

SP अंकित गोयल ने बताया कि नक्सलियों के साथ गोलीबारी में 4 जवान भी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों की पहचान रविंद्र नेताम (42), सर्वेश्वर अतराम (34), महरू कुदमेठे (34) और टीकाराम कटांगे (41) के रूप में हुई है। इन्हें नागपुर के ऑरेंज सिंटी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

गढ़चिरौली के इतिहास में दूसरी सबसे लंबी मुठभेड़
SP गोयल ने बताया कि यह मुठभेड़ गढ़चिरौली के इतिहास में दूसरी सबसे लंबी मुठभेड़ थी। यह सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुई और शाम 4 बजे खत्म हुई। इससे पहले 23 अप्रैल, 2018 को गढ़चिरौली पुलिस ने दो अलग-अलग झड़पों में 40 माओवादियों को मार गिराया था। एटापल्ली तहसील के बोरिया-कास्नासुर इलाके में जहां 34 मारे गए, वहीं एक ही समूह के 6 लोगों को अहेरी तहसील में कथित तौर पर फरार होने के दौरान मार गिराया गया।

Join Whatsapp 26