
16वीं सदी की किताब भविष्य मालिका की बड़ी भविष्यवाणी,दुनिया में अंधेरा छा जाएगा, मानवजाति सूर्य की रोशनी को तरसेगी





16वीं सदी की किताब भविष्य मालिका की बड़ी भविष्यवाणी,दुनिया में अंधेरा छा जाएगा, मानवजाति सूर्य की रोशनी को तरसेगी
न्यूज एजेंसी। चीन में एक नए वायरस के फैलने की खबर के बाद दुनिया में एक बार फिर से डर का माहौल देखा जा रहा है। चीन के बाद भारत में भी मानव मेटाबॉलिक न्यूमोवायरस यानी मामले देखने को मिल रहे हैं। इस नए वायरस को देखते हुए कई भविष्यवक्ता इस महामारी को भविष्य मालिका की भविष्यवाणी से भी जोडक़र देख रहे हैं। आइए, जानते हैं महामारी को लेकर भविष्य मालिका में क्या भविष्यवाणी की गई है।
करीब 5 साल पहले कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। अब इतने सालों बाद एक और वायरस के फैलने की खबरों ने लोगों के बीच डर का माहौल बना दिया है। खबर के अनुसार चीन में (मानव मेटाबॉलिक न्यूमोवायरस) नाम के वायरस के कई मामले देखे जा रहे हैं। चीन के बाद अब भारत में भी (मानव मेटाबॉलिक न्यूमोवायरस) का प्रकोप नजर आ रहा है। हालांकि, भारत सरकार ने लोगों से इस बीमारी से न डरने की अपील की है। इस नई बीमारी को लोग भविष्य मालिका की भविष्यवाणी से जोडक़र भी देख रहे हैं। भविष्य मालिका को 16वीं सदी में संत अच्युतानंददास और उनके सहयोगी संतों ने लिखी थी। आइए, जानते हैं महामारी को लेकर भविष्य मालिका में क्या भविष्यवाणी की गई है।
भविष्य मालिका में ग्रह गोचर की कई घटनाओं का उल्लेख भी किया गया है। इनमें से एक शनि ग्रह से जुड़ी है। भविष्य मालिका की इस भविष्यवाणी के अनुसार शनि जब मीन राशि में गोचर करेंगे, तो देश-दुनिया पर इसका व्यापक परिणाम देखने को मिलेगा। शनि इस साल 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में जाने से दुनिया भर से कई तरह की दुर्घटनाओं की खबरें आने की आशंका है। साथ ही आग लगना, आकाश से उल्कापिंड गिरना, बाढ़ आदि की दुर्घटनाएं होने की भविष्यवाणियां की गई हैं।
भविष्य मालिका में इस भविष्यवाणी का उल्लेख किया गया है कि दुनिया में कई तरह की विचित्र बीमारियां देखने को मिलेंगी। जिस हवा में मनुष्य सांस लेगा, वो भी उसे बीमार कर जाएगी। भविष्य मालिका की इस भविष्यवाणी को हवा में फैलते किसी वायरस से जोडक़र देखा जा रहा है। वहीं, मौजूदा समय की बात करें, तो जिस तरह से चीन में मानव मेटाबॉलिक न्यूमोवायरस के फैलने की खबर आई है। ऐसे में लोग भविष्य मालिका की इस भविष्यवाणी को इस वायरस से भी जोडक़र देख रहे हैं। कई लोगों को इस बात का डर है कि अगर सावधानी नहीं रखी गई, तो यह वायरस एक नई महामारी का कारण भी बन सकता है।
भविष्य मालिका में एक और विचित्र भविष्यवाणी की गई है। इस भविष्यवाणी के अनुसार दुनिया में अंधेरा छा जाएगा, जिससे कि मानवजाति सूर्य की रोशनी को तरसेगी। लोग बाहर निकलने से कतराएंगे और घरों के अंदर बंद होकर रह जाएंगे। भविष्य मालिका की इन भविष्यवाणियों को कुछ लोग किसी महामारी से जोडक़र देख रहे हैं। वहीं, कई भविष्यवक्ताओं का मानना है कि भविष्य मालिका में अंलकार या संकेतों के माध्यम से घटनाओं के बारे में उल्लेख किया गया है। अंधकार चारों-तरफ फैलती अस्त-व्यस्तता की तरफ इशारा भी हो सकता है। वहीं, घरों में बंद होने की घटना प्राकृतिक आपदाओं, मौसम का उग्र रूप होने का भी अंदेशा है।
भविष्य मालिका में शनि के मीन राशि में जाने के बाद की कई घटनाओं को संकेतों के माध्यम से बताया गया है। इनमें दुनिया में फैलती महामारी, बीमारियां भी शामिल हैं लेकिन स्पष्ट तौर पर इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता कि क्या दुनिया फिर से महामारी का दंश झेलेगी। इसका कारण यह है कि भविष्य मालिका सहित हर भविष्यवाणियों की किताब में संकेतों के माध्यम से ही भविष्यवाणियां की जाती है। ऐसे में भविष्य के गर्भ में क्या छुपा है, यह तो केवल आने वाला समय ही बता सकता है। वहीं, सकारात्मकत की बात करें, तो पुराणों में मनुष्य को संघर्ष से गुजरकर भी उम्मीद के साथ आगे बढऩे की शिक्षा दी गई है। ऐसे में आने वाले समय के लिए हम सभी को बिना घबराए तैयार रहना चाहिए।


