Gold Silver

बडी खबर: झाडिय़ों में लटका मिला महिला का शव, अब तक नहीं हुई शिनाख्त

बडी खबर: झाडिय़ों में लटका मिला महिला का शव, अब तक नहीं हुई शिनाख्त
बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी फैली गई।महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। आशंका है कि महिला की हत्या करके शव को नहर में फैंका गया था, लेकिन पेड़ की झाडिय़ों में ही अटक गया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
छतरगढ़ में स्थित इंदिरा गांधी नहर की आरडी 600 के पास एक महिला का शव मिला है। अंदेशा है कि महिला को मारकर नहर में फैंकने का प्रयास किया गया है। महिला को नहर में फैंकते समय झाडिय़ों में अटक गया। शव रात के समय यहां फैंका गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। खाजूवाला सीओ अधिकारी अमरजीत चावला, छतरगढ़ एसएचओ संदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं। आसपास के क्षेत्रों की तलाशी ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी ढूंढ़े जा रहे हैं ताकि उनके आधार पर पता लगाया जा सके कि शव किसने फैंका है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने पूरी घटना की रिपोर्ट ली है।
महिला के कपड़ों और हुलिए के आधार पर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला के शव के फोटो सभी थानों में भेजे जा रहे हैं ताकि गुमशुदगी के आधार पर उसका पता लगाया जा सके। उम्र करीब चालीस साल के आसपास लग रही है।

 

Join Whatsapp 26