बडी खबर: अचानक ऐसा क्या हो गया कि देवीसिंह भाटी व विधायक अंशुमान सिंह का पोस्टर फाड़े व कुर्सियों को तोडा

बडी खबर: अचानक ऐसा क्या हो गया कि देवीसिंह भाटी व विधायक अंशुमान सिंह का पोस्टर फाड़े व कुर्सियों को तोडा

बडी खबर: अचानक ऐसा क्या हो गया कि देवीसिंह भाटी व विधायक अंशुमान सिंह का पोस्टर फाड़े व कुर्सियों को तोडा
बीकानेर। भाजपा के सदस्यता अभियान में बवाल मच गया है जहां पर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी व विधायक अंशुमान सिंह भाटी के कुछ लोगों ने पोस्टर फाड़े है व मौके पर लगी कुर्सियों तक को तोड़ा डाला है। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर के कोलायत विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान जमकर हंगामा हो गया। यहां कोडमदेसर गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान के लिए टैंट लगाया था, जहां कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पहुंचकर तोडफ़ोड़ कर दी। भाजपा नेता पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और उनके विधायक पोते अंशुमान सिंह भाटी के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। हमला करने वालों की पहचान की जा रही है।
रविवार दोपहर करीब तीन बजे कोडमदेसर गांव में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम चल रहा था। गांव में ही टैंट लगाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा था। इस दौरान कुछ लोग टैंट में आए झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने टैंट में लगी कुर्सियां तोडऩी शुरू कर दी। बाद में टैंट में लगे पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और विधायक अंशुमान सिंह भाटी के फोटो वाले फ्लेक्स भी फाड़ दिए। टैंट में लगी कुर्सियां तोडऩे के साथ ही टेबलें फैंक दी। मौके पर उपस्थित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इन लोगों को खदेड़ा तब तक काफी नुकसान किया जा चुका था। नौबत दोनों तरफ से पत्थरबाजी तक की आ गई थी। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट इस हमले में नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री भाटी इस कार्यक्रम में पहुंचने वाले थे। इससे पहले ही ये घटनाक्रम हो गया। ये लोग कौन थे? और यहां तोडफ़ोड़ क्यों की गई? इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। आरोप है कि आसपास के गांवों से एकत्र होकर आए कुछ लोगों ने शराब के नशे में तोडफ़ोड़ की। आसपास के लोगों ने जानबूझकर भाजपा के कार्यक्रम में शराब पीकर हंगामा किया। इस बारे में नाल पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 95400 रेट , 22 कैरट 104100 चांदी 127500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 95400 रेट , 22 कैरट 104100 चांदी 127500 |