
बड़ी खबर: बीकानेर में सडक़ हादसे में तीन जनों की दर्दनाक मौत, एक घायल






बड़ी खबर: बीकानेर में सडक़ हादसे में तीन जनों की दर्दनाक मौत, एक घायल
बीकानेर। जिले के नोखा तहसील के रासीसर गांव के पास शुक्रवार सुबह एक सडक़ हादसे में करीब तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दो कारो की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों कार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद चकनाचूर हो गई। मौके पर नोखा थाने के सभूसिंह पहुचे हुए है। हादसे में एक का नाम सामने आया है सोहन लाल नाम क युवक है।दरअसल भारत माला रोड पर शुक्रवार को दो कारों की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना के स्थानीय लोग मौक पर पहुंचे, जिन्होंने एक घायल युवक को कार से बाहर निकाला। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया था। बीकानेर पुलिस ने दोनों गाड़ियों को मौके से हटाकर जाम खुलवाया। वहीं मौके पर मौजूद भीड़ को भी रास्ता खोलने के लिए कहा। घटना के बाद कई लोग इसका वीडियो बनाते हुए भी दिखे।
वहीं अभी तक हादसे का कारण नहीं पता चल पाया है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। मृतकों के शवों को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। दरअसल बारिश होने के चलते सड़क भीगी हुई थी। ऐसे में शुरुआती अंदेशा लगाया जा रहा है कि फिसलन के चलते चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया होगा। हालांकि घायल युवक से पूछताछ के बाद ही घटना का स्पष्ट और सटीक ब्यौरा मिलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


