
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम से जुड़ी बड़ी खबर, इस दिन हो सकता है जारी






जयपुर. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 2022 का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। आज पूरे राजस्थान में सुबह होते ही उम्मीदवारों ने ये कायास लगाना शुरू कर दिया था। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आज इसके जारी होने की उम्मीद है लेकिन अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। परीक्षा 13 मई, 2022 से 16 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। राजस्थान पुलिस हर साल अलग अलग पदों के लिए भर्ती, परीक्षा और इंटरव्यू आयोजित करती है। कांस्टेबल ड्राइवर या कांस्टेबल चालक के तौर पर 100 लोगों की नियुक्तियां की जाएंगी। जिनमें से नॉन टीएसपी एरिया में 68 और टीएसपी एरिया में 32 पद भरे जाएंगे।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है और उनमें से केवल 4438 रिक्त पदों को ही भरा जाएगा। यानी साफ है प्रतियोगिता बहुत ज्यादा है, इस परीक्षा का रिजल्ट किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा के लिए पात्र होने के लिएए उम्मीदवारों का कम से कम कक्षा 10ध्12 पास होना जरूरी था।
ऐसे में उम्मीदवार परिणाम के संबंध में ज्यादा अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट देखें। राजस्थान पुलिस ने अभी तक कोई निश्चित तारीख और समय नहीं दिया है, इसलिए साइट पर नज़र बनाए रखें। कांस्टेबल टेलीकॉम पद के लिए टोटल 154 रिक्तियां निर्धारित हैंए और यह सारी भर्तियां नॉन टीएसपी एरिया में की जाएंगी। कांस्टेबल बैंड पद के लिए टोटल 23 पद निर्धारित है और यह सारी भर्तियां नॉन टीएसपी एरिया में की जाएंगी।
कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक करने के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।


