
बड़ी खबर: महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल,नई दरें आज रात 12 बजे से लागू







बड़ी खबर: महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल,नई दरें आज रात 12 बजे से लागू
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लंबे समय के बाद पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। जारी आदेश के अनुसार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई है। इस फैसले से कल से यानी 8 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपए तक बढ़ जाएगे। नए दाम आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगी।
सरकार के फैसले से एक्साइज बढऩे के साथ पेट्रोल डीजल पर वैट और सेस भी बढ़ जाएगा। इसी आधार पर नए दाम तय होंगे। उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत 1 रुपए सस्ता हुआ है। साय सरकार ने वैट की कीमत में कटौती की थी। जिसके चलते पेट्रोल की कीमत में कमी आई।
वित्त मंत्री ने बजट में किया था ऐलान
छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का मुख्य बजट पेश किया था। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल की कीमतों में 1 रुपये की कमी करने की घोषणा की थी। वित्त मंत्री की घोषणा के बाद वाणिज्यिक कर विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। एक रुपए की कमी हो जाने के बाद यहां पेट्रोल 99 रुपए 50 पैसे प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। इस बीच 7 दिनों की राहत के बाद केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। जिसके बाद अब आज रात 12 बजे से नई दरें लागू हो जाएंगी।


