Gold Silver

बड़ी खबर: दिल्ली की कमान अब महिला के हाथ में होगी,20 को होगा शपथ ग्रहण समारोह

बड़ी खबर: दिल्ली की कमान अब महिला के हाथ में होगी,20 को होगा शपथ ग्रहण समारोह
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा है, जिसे भाजपा ने मान लिया है।विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 11 दिन बाद आज शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के आसार हैं। मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है।
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी दलित, पूर्वांचल और जाट का कॉम्बिनेशन बना सकती है। दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।
पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा हो सकती है।

Join Whatsapp 26