बडी खबर: विवाहिता को बंधक बना किया दुष्कर्म, नाबालिग बेटी को दी जान से मारने की धमकी

बडी खबर: विवाहिता को बंधक बना किया दुष्कर्म, नाबालिग बेटी को दी जान से मारने की धमकी

बीकानेर। बीकानेर के देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र में विवाहिता को बंधक बनाकर उसकी नाबालिग बेटी को जान से मार देने की धमकी देकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दरअसल, मामला तीन माह पुराना है, किंतु पीडि़ता ने अब पुलिस अधीक्षक को परिवाद दिया है। जिसके आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट में पीडि़ता ने बताया कि उसकी नोखा तहसील के पिथरासर गांव में रहने वाले श्रीराम पुत्र नारायण से जान पहचान थी। जिसके कारण उसका उसके घर आना-जाना था। आरोपी ने उसको विश्वास में लिया तथा उसके कई फोटो खींच लिए और बाद में उसको ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि एक दिन आरोपी ने मौका पाकर उसकी ढाणी में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने ऐसा कई दफा किया। अब आरोप उसको अपने साथ ले जाने के लिए दबाव बना रहा है। आरोप है कि 8 नवम्बर 2023 को आरोपी की धमकी के बाद वह उसके साथ गाड़ी में बैठकर उसके साथ चली गई। गाड़ी में दो जने और थे। जिन्होंने धमकी देकर कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए।
पीडि़ता ने बताया कि आरोपी उसको व उसकी बेटी को लेकर अज्ञात स्थान पर लेकर गए। जहां आरोपी ने उससे सोने की रखड़ी, सोने की ठूसी, कानों के बाले, चांदी की तागड़ी, चांदी की पायल व मोबाइल छीन लिया। यहां आरोपी श्रीराम ने धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। चार पांच दिनो ंतक बंधक बनाए रखा। बाद में एक दिन मौका पाकर वे दोनों आरोपियों के चंगुल से भाग निकली।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |