बडी खबर: हैड कांस्टेबल का शव थाने के टांके में मिली - Khulasa Online बडी खबर: हैड कांस्टेबल का शव थाने के टांके में मिली - Khulasa Online

बडी खबर: हैड कांस्टेबल का शव थाने के टांके में मिली

फलोदी जोधपुर में एक हेड कॉन्स्टेबल का शव थाने के टांके (वाटर टैंक) में मिला है। कुछ दिन पहले कॉन्स्टेबल के उपप्रधान बेटे की ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा से नोक-झोंक हो गई थी। दो दिन पहले बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे कॉन्सटेबल डिप्रेशन में था।मामला फलोदी इलाके का है। यहां चाखू पुलिस थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल चैनाराम बाना का शव शुक्रवार सुबह थाना परिसर के टांके में मिला। हालांकि मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।घटना की सूचना के बाद फलोदी एडिशनल एसपी व वृताधिकारी रामकरण सिंह मलिण्डा मौके पर पहुंचे। हेड कॉन्स्टेबल चैनाराम ओसियां उपखंड के गांव बाना का बास के रहने वाले थे। चैनाराम (51) एक महीने पहले 10 दिन की छुट्‌टी पर अपने गांव गए थे। 1989 में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। करीब एक साल पहले ही बाप उपखंड के चाखू थाने में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर लगाए गए थे। रात में गश्त के बाद पहुंचे थे थाने पुलिस सूत्रों के अनुसार हेड कॉन्स्टेबल चैनाराम स्टाफ के साथ गुरुवार रात को गश्त पर थे। शुक्रवार तडक़े 4.30 बजे वे थाने पर आए थे। इसके बाद टांके से पानी लेने गए थे। इस दौरान संभवत: पैर फिसलने से टांके में गिर गए। सुबह 6.30 बजे पुलिसकर्मियों को घटना का पता चला। इस पर चैनाराम को टांके से निकालकर चाखू हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बॉडी को बाप सीएचसी की मोच्र्युरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। चैनाराम के बेटे खेमाराम ने इस संबंध में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि पैर फिसलने से टांके गिरने से मौत हो गई। पिता ने गुरुवार शाम को छोटे भाई को फोन कर हालचाल पूछे थे। दो दिन पहले बाना का बास में एक शिलान्यास कार्यक्रम में शिलापट्‌ट पर जनप्रतिनिधि का नाम न लगाने पर खेमाराम ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। आज खेमाराम के पिता का शव टांके में मिला।दो दिन पहले बेटे की गिरफ्तारी से थे आहत 6 सितंबर को ओसियां क्षेत्र के सिरमंडी, श्रीराम नगर व बाना का बास में विधायक दिव्या मदेरणा का जनसुनवाई, शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम था। ग्राम पंचायत बाना का बास में शिलापट्‌ट पर स्थानीय प्रतिनिधिक का नाम नहीं लिखने पर तिंवरी (जोधपुर) के उप प्रधान खेमाराम बाना ने कार्यक्रम में आपत्ति जताई थी। इस दौरान बाना की वहां मौजूद विधायक दिव्या मदेरणा से नोक-झोंक हुई थी। इसके बाद ओसियां स्क्क मदन लाल रॉयल और थानाधिकारी राजूराम काला खेमाराम को धक्के मारते हुए पुलिस जीप में बैठाकर थाने ले गए थे। स्थानीय नेताओं और लोगों द्वारा थाने पहुंचकर विरोध करने भी खेमाराम को नहीं छोड़ा गया था। लोगों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के चलते ओसियां पुलिस ने उप प्रधान खेमाराम को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि चैनाराम अपने बेटे की गिरफ्तारी से आहत थे। पुलिस ने अभी तक मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बारे में ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा से उनका पक्ष जानने के लिए भास्कर संवाददाता ने कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26