Gold Silver

बड़ी खबर: सोने का भाव पहुंच सकता है 1.30 लाख प्रति 10 ग्राम, अभी रिकॉर्ड हाई पर चल रहा

बड़ी खबर: सोने का भाव पहुंच सकता है 1.30 लाख प्रति 10 ग्राम, अभी रिकॉर्ड हाई पर चल रहा
नई दिल्ली। अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण मंदी की आशंका भी बढ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं।
अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना इंटरनेशनल मार्केट में 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.30 लाख रुपए तक जा सकते हैं।
विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। हालांकि, ऐसा तभी होगा जब ट्रेड वॉर और मंदी का रिस्क बहुत ज्यादा बढ़ जाए। अगर ट्रेड वॉर और मंदी का रिस्क एक्सट्रीम लेवल पर नहीं पहुंचता है तब भी सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।
गोल्डमैन ने सोने को लेकर तीन अनुमान जारी किए
पहला अनुमान: फरवरी 2025 में जारी किए गए अनुमान में गोल्डमैन ने सोने के 3,100 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई थी।
दूसरा अनुमान: मार्च 2025 में जारी किए गए अनुमान में गोल्डमैन ने सोने के 3,300 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई थी।
तीसरा अनुमान: अप्रैल 2025 में जारी किए गए अनुमान में गोल्डमैन ने सोने के 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई है।
अभी 93,353 रुपए के रिकॉर्ड हाई पर सोना
सोना अभी अपने रिकॉर्ड हाई पर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (ढ्ढक्चछ्व्र) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹93,353 पर पहुंच गया है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,191 रुपए यानी 22.57 प्रतिशत बढक़र 93,353 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
सोने में तेजी की 3 वजह:
अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इससे इकोनॉमी के बढऩे की रफ्तार धीमी हो सकती है। ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है।
डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो इसे इंपोर्ट करने में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। इस साल रुपए में लगभग 4त्न की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।
शादियों का मौसम नजदीक आ रहा है, ऐसे में सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वैलर्स ने बताया कि ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी है, क्योंकि लोग सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं।

Join Whatsapp 26