
बडी खबर: गहलोत ने माना कांग्रेस का जनता से जुड़ाव कम






जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वीकार किया हैं कि कहीं ना कहीं कांग्रेस और जनता के बीच जुड़ाव कम हुआ है। इसलिए राहुल गांधी ने दिल से ये बात कही कि जनता से जाकर मिलो, उनके सुख— दुख में हिस्सेदार बनों। समस्याएं सुनों और उसे दूर करो। अब हम जनता के बीच जाएंगे। सभी मंत्री और विधायक महीने में एक बार 15 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे और जनता के हाल जानेंगे। गहलोत ने आज पीसीसी में कांग्रेस स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर मीडिया से ये बात कही।
इस मौके पर गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का लंबा और सुनहरा इतिहास रहा है। आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक कांग्रेस अपनी नीतियों और सिद्धांतों पर चल रही है। भाजपा के खिलाफ भी हम अपनी इसी नीतियों से लड़ रहे हैं और आगे भी ये संघर्ष करते रहेंगे। कांग्रेस पूरी ताकत और एकजुटता के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमेशा लोकतंत्र को बर्बाद करने का काम किया है। कांग्रेस सदैव सभी वर्गो को साथ् लेकर चलती है।
कांग्रेस का अधिवेशन शुरू —
वहीं प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज बिरला सभागार में प्रदेश अधिवेशन शुरू हो गया है। इसमें सीएम अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी सुखजिदंर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा,पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, बोर्ड— निगम के चेयरमैन सहित कई नेता हिस्सा ले रहे है। अधिवेशन में संगठनात्मक एवं सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाकर महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव पारित करेंगे। सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं की ओर से गहलोत सरकार की ओर से आने वाले बजट को लेकर सुझाव भी दिए जाएंगे।इसे सीएम गहलोत को भेजा जाएगा। इससे पहले गहलोत, रंधावा और डोटासरा को कार्यक्रम से पहले सेवादल कार्यकर्ताओं ने गार्ड आफ आनर दिया।
विधायकों से मिलेंगे रंधावा —
वहीं अधिवेशन के बाद रंधावा गुरुवार को कांग्रेस विधायकों, विधानसभा प्रत्याशियों सहित कई नेताओं से मुलाकात करेंगे और उनसे फीडबैक लेंगे। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा।


