शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: स्कूलों का समय में परिवर्तन, सोमवार से इस समय लगेंगी शालाएं

शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: स्कूलों का समय में परिवर्तन, सोमवार से इस समय लगेंगी शालाएं

पाली। .स्कूली बच्चों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने संचालन के समय में बदलाव किया है। एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों को सुबह 9.45 बजे से शाम चार बजे कक्षाएं लगाने के लिए कहा गया है। विद्यालय संचालन के समय में बदलाव को लेकर शुक्रवार को प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया। दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में अब सोमवार से शुक्रवार तक पहली पाली सुबह साढ़े 08 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक संचालित होगी। शनिवार को कक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम 4.15 बजे तक लगेंगी। दूसरी पाली में लगने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक अब 12.30 बजे से 4.15बजे तक लगेंगी। शनिवार को कक्षाएं सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12.15बजे तक लगेंगी।
सरकारी और निजी विद्यालयों पर लागू
शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि यह आदेश जिले में स्थित सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त और निजी विद्यालयों पर लागू होगा। शिक्षाधिकारी ने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। बढ़ते ठंड को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |