बीकानेर से बड़ी खबर: सिपाहियों पर चढ़ा दी,दो जवान घायल

बीकानेर से बड़ी खबर: सिपाहियों पर चढ़ा दी,दो जवान घायल

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में लगाातर दूसरे दिन पुलिस पर हमला हुआ है। जिसमें दो जवान घायल हो गये है। जानकारी के अनुसार एक जवान जेएनवीसी और दो जवान नयाशहर थाने के है। बताया जा रहा है कि जेएनवीसी के राजेन्द्र सिंह पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। जयपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने राजेन्द्र सिंह को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। जहां से उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं दूसरी ओर करमीसर नाके पर शुक्रवार देर रात ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाहियों पर कार चढ़ा दी गई। दोनों कारें टक्कर मारकर भाग रही थी,इन सिपाहियों ने उसे रुकने का इशारा किया था। वारदात में एक सिपाही गंभीर घायल हुआ है। जबकि दूसरे ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।वारदात के बाद दोनों कारें मौके से भाग गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इससे पहले गुरुवार रात को जाखासर में अवैध शराब की तस्करी पर दबिश देने गई पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था।
नाके पर चेकिंग के दौरान हुई वारदात
वृत्ताधिकारी शहर सुभाष शर्मा ने बताया कि देर रात को करमीसर नाके पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही तैनात थे। इस दौरान एक अल्टोज और कैम्पर गाड़ी जैसलमेर रोड से बीकानेर की तरफ आ रही थी। दोनों कारों की स्पीड तेज थी और इसने वहां खड़ी कुछ बाइक को टक्कर मार दी। नाके पर ड्यूटी दे रहे सिपाही जगदीश और निहालचंद्र वहां पहुंचे। उन्होंने टक्कर मारकर भाग रही दोनों कारों को रुकने का इशारा किया।लेकिन, कारों में मौजूद बदमाशों ने स्पीड बढ़ा दी। यह देखकर एक कार को रोकने के लिए सिपाही जगदीश आगे बढ़ा। जबकि दूसरी कार को रोकने के लिए निहाल चंद्र आगे बढ़े। इस दौरान एक कार में सवार बदमाश ने जगदीश पर कार चढ़ा दी। इसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जबकि दूसरी कार वाले ने भी स्पीड कम नहीं की। ऐसे में निहाल ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।
सिपाही को ट्रामा सेंटर पर किया गया एडमिट
पुलिस ने बताया कि इस वारदात में जगदीश गंभीर घायल हो गया। उसके पैरे में काफी चोट आई हैं। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एडमिट किया गया है। वहीं, निहाल को भी मामूली चोट आईं हैं। उसका प्राथमिक इलाज किया गया।
4 आरोपी नामजद
नयाशहर थानाधिकारी फूलचंद मीणा ने बताया कि इस वारदात में 4 लोगों को नामजद किया गया है। उनके नाम शिव सिंह, सुरेंद्र, श्रवण खत्री और विक्रम सिंह हैं। यह सभी लोग जयमलसर गांव के बताए जा रहे हैं। फिलहाल फरार है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
श्रीडूंगरगढ़ में हुए हमले में भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं
इससे पहले गुरुवार की रात श्रीडूंगरगढ़ के जाखासर में अवैध शराब पकडऩे गए पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। तब दो सिपाही घायल हुए थे। इस मामले में भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि सभी आरोपी गांव से भाग गए हैं और उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |