
बीकानेर से बड़ी खबर : पति-पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड का किया प्रयास, पति की मौत, पत्नी को अस्पताल में करवाया भर्ती





बीकानेर से बड़ी खबर : पति-पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड का किया प्रयास, पति की मौत, पत्नी को अस्पताल में करवाया भर्ती
बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र से पति-पत्नी द्वारा सुसाइड करने के प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस प्रयास में पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सागर गांव की है। जहां पति-पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया, इस प्रयास में पति की मृत्यु हो गई। वहीं, महिला को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस संबंध में पुलिस छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त सागर निवासी हरिराम मेघवाल के रूप में हुई है वही पत्नी संतोष का इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा है।




