बीकानेर से बड़ी खबर: पूर्व मंत्री भाटी की तबीयत बिगड़ी, जयपुर रेफर - Khulasa Online बीकानेर से बड़ी खबर: पूर्व मंत्री भाटी की तबीयत बिगड़ी, जयपुर रेफर - Khulasa Online

बीकानेर से बड़ी खबर: पूर्व मंत्री भाटी की तबीयत बिगड़ी, जयपुर रेफर

खुलासा न्यूज बीकानेर। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की शुक्रवार देररात तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें पीबीएम अस्पताल लेकर आए, जहां उन्हें हॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। शनिवार करीब साढ़े ग्यारह बजे भाटी को जयपुर रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब पौने दो बजे भाटी को बेचैनी महसूस हुई। तब उन्होंने अपने पौत्र अंशुमन को बताया। इस पर अंशुमन उन्हें लेकर सीधे पीबीएम अस्पताल की हॉर्ट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार शुरू किया। भाटी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर पूर्व सरपंच रामकिशन आचार्य, दिनेश ओझा, राकेश माथुर, पूर्व पार्षद देवराज भाटी, पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य, अनिल शर्मा आदि अस्पताल पहुंच गए।
परिजन ले गए जयपुर पूर्व मंत्री भाटी की तबीयत में सुधार रहा लेकिन परिजन उन्हें जयपुर ले गए। करीब साढ़े ग्यारह बजे चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद जयपुर के लिए रवाना कर दिया। भाटी को एम्बुलेंस में जयपुर ले गए हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26