भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, 830 पदों पर होगी भर्ती

भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, 830 पदों पर होगी भर्ती

खुलासा न्यूज नेटवर्क। राजस्थान में जूनियर इंजीनियर (जेईएन) के 830 पदों पर भर्ती होगी। 25 नवंबर को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड भर्ती विज्ञप्ति जारी करेगा। इसमें सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड और पंचायती राज जैसे विभागों में अलग-अलग पदों पर इंजीनियर की भर्ती होगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर के कुल 830 पदों में से 730 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के, जबकि 100 पद अनुसूचित क्षेत्र के होंगे। अगले साल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसका रिजल्ट भी अगले साल ही जारी कर उम्मीदवारों को जल्द से जल्द नियुक्ति देने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। फिलहाल पंचायती राज विभाग में 185 पदों पर ही जूनियर इंजीनियर की भर्ती निकाली गई है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |