
राजस्थान में आगामी भर्ती परीक्षाओं की लिस्ट जारी, जानें पूरी डिटेल्स




राजस्थान में आगामी भर्ती परीक्षाओं की लिस्ट जारी, जानें पूरी डिटेल्स
खुलासा न्यूज़। राजस्थान में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) और राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आगामी महीनों में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
RSSB द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं में ग्राम विकास अधिकारी, प्लाटून कमांडर, वरिष्ठ अध्यापक (सेकंड ग्रेड) समेत कई परीक्षाएं है।
राजस्थान में आगामी आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तारीख
RSSB द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाएं
भर्ती का नाम | परीक्षा तिथि |
---|---|
ग्राम विकास अधिकारी (VDO) | 02 नवम्बर 2025 |
लेब असिस्टेंट | 22 फरवरी 2026 |
प्लाटून कमांडर | 22 नवम्बर 2025 |
REET Mains | 17 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 तक |
CET स्नातक स्तर | नई परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी |
CET 12वीं स्तर | 08 मई 2026 से 10 मई 2026 तक |
परिचालक | 06 नवम्बर 2025 |
वाहन चालक | 23 नवम्बर 2025 |
पर्यवेक्षक महिला और संविधा आयुष अधिकारी | 26 दिसम्बर 2025 |
कृषि पर्यवेक्षक | 08 मार्च 2026 |
जमादार ग्रेड-2 | 27 दिसम्बर 2025 |
लिपिक ग्रेड-2 / कनिष्ठ सहायक (LDC) | 05 जुलाई 2026 से 06 जुलाई 2026 तक |
RPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाएं
भर्ती का नाम | परीक्षा तिथि |
---|---|
सब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर | 05 अप्रैल 2026 |
वरिष्ठ अध्यापक (2nd ग्रेड टीचर) | 12 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक |
स्कूल लेक्चरर (1st ग्रेड) | 31 मई 2026 से 16 जून 2026 तक |
पशु चिकित्सा अधिकारी | 19 अप्रैल 2026 |
असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर | 19 अप्रैल 2026 |
इस घोषणा से अभ्यर्थियों में उत्साह है क्योंकि लंबे समय से परीक्षाओं की तिथियों को लेकर असमंजस बना हुआ था।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 107500 रेट , 22 कैरट 112600 चांदी 149200 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 107500 रेट , 22 कैरट 112600 चांदी 149200 |