Gold Silver

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने लिया फैसला

खुलासा न्यूज बीकानेर। विधानसभा उप चुनावों से पहले भजनलाल सकार की कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले लिए गए हैं। सरकार ने कर्मचारियों की डेथ ग्रेच्युटी को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दिया है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर भी कई बड़े फैसले लिए हैं। अभी तक क्लर्क और चतुर्थ वर्ग कर्मचारी को प्रमोशन का लाभ नहीं मिलता था। अब कैबिनेट ने इन कर्मचारियों को भी प्रमोशन देने का फैसला किया है। इसके अलावा दो से ज्यादा बच्चों वाले कर्मचारियों को भी पदोन्नति देने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने प्रदेश में बिजली उत्पादन को बढ़ाने के लिए सौर ऊर्जा के लिए अलग-अलग कंपनियों को जमीन आवंटन करने का भी निर्णय लिया है। साथ ही राज्य सरकार ने पेंशनधारी कर्मचारियों की मेडिकल सुविधाओं में भी इजाफा किया है। पेंशनधारी कर्मचारियों को क्रत्र॥स् में 20 हजार की जगह 30 हजार रुपए तक की आउटडोर सुविधा मिलेगी।

Join Whatsapp 26