
कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, नए फार्मूला से वेतन में होगी बढ़ोतरी






जयपुर. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी के लिए सरकार एक नया फॉर्मूला तैयार कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक अगला वेतन आयोग यानी 8वां वेतन मान आए या फिर ना आए वेतन में बढ़ोतरी के नया फ ॉर्मूला तैयार हो सकता है। बेसिक सैलरी बढ़ाने पर नए फॉर्मूले से विचार हो सकता है। ये फि टमेंट फैक्टर से बढ़ने वाली सैलरी के बजाए हो सकता है।
सरकार हर साल बेसिक सैलरी में इजाफा करने का भी विचार कर रही है। 2016 में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की गई थीं। सूत्रों की मानें तो अगर ये नया फ ॉर्मूला लागू होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी तय करने के लिए इसी फ ॉर्मूले का इस्तेमाल होगा। सूत्रों का कहना है कि अब वेतन आयोग लागू करने की वजह वेतन बढ़ाने के लिए नए फ ॉर्मूले का इस्तेमाल हो।
इन फ ॉर्मूलों पर हो सकती है चर्चा
बता दें कि वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी फि टमेंट फैक्टर के आधार पर तय की जाती है। साथ ही इस पर महंगाई भत्ता प्रत्येक 6 महीने में रिवाइज होता है। हालांकि बेसिक सैलरी में किसी भी प्रकार का इजाफा नहीं होता है। सरकार एवाईकेआरवाईडी फॅर्मूले पर विचार कर सकती है। जानकारों की मानें तो नया फ ॉर्मूला अगर लागू होता है तो कॉस्ट ऑफ लिविंग, कर्मचारी की परफ ॉर्मेंस और महंगाई से कर्मचारियों की सैलरी को जोड़ा जाएगा। इन सब चीजों के आधार पर ही वेतन की बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि कई प्राइवेट सेक्टर कंपनियां इसी फ ॉर्मूले पर कार्य करती हैं।
सरकार के इस नए फॉर्मूले को बनाने का मकसद ये हो सकता है कि सभी वर्ग के कर्मचारियों को फ ायदा हो। फि लहाल ग्रेड.पे सिस्टम लागू है जिससे प्रत्येक कर्मचारी वर्ग के आधार पर सैलरी दी जाती है। बता दें कि वर्तमान में सरकारी महकमों में कुल 14 पे.ग्रेड हैं। जानकारी के मुताबिक एक अधिकारी का कहना है कि नए फ ॉर्मूले का विचार तो बेहतरीन है लेकिन फि लहाल इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि इस पूरे मामले पर सरकार की ओर से किसी भी तरह का ऑफिशियल बयान अभी तक सामने नहीं आया है। ये नया फॉर्मूला 2024 के बाद लागू किया जा सकता है।


