[t4b-ticker]

बड़ी खबर : कांग्रेस ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, बीकानेर शहर और देहात में इनको मिली जिम्मेदारी

बड़ी खबर : कांग्रेस ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, बीकानेर शहर और देहात में इनको मिली जिम्मेदारी

बीकानेर। कांग्रेस ने 45 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्षों में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के समर्थकों को जगह मिली है।

ये जिलाध्यक्ष राहुल गांधी के फॉर्मूले पर रायशुमारी करने के बाद नियुक्त किए गए हैं। वहीं बारां और झालावाड़ के जिलाध्यक्षों पर अंता उपचुनाव की वजह से रायशुमारी नहीं की गई थी। इस कारण इन दो जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा नहीं की गई है।

बीकानेर शहर से मदन गोपाल मेघवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बीकानेर देहात से बिशनाराम सियाग को पुन: जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Join Whatsapp