बड़ी खबर- पहली-आठवीं में पढ़ाई के पैटर्न में बड़ा बदलाव

बड़ी खबर- पहली-आठवीं में पढ़ाई के पैटर्न में बड़ा बदलाव

खुलासा न्यूज, बीकानेर।  राज्य सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा तक के पढ़ाई के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। इस सत्र में इन क्लासेज के स्टूडेंट्स को पिछली दो कक्षाओं का कोर्स पढ़ाया जाएगा। स्कूल में आठ में से चार पीरियड 2:20 घंटे पिछली दो क्लास और चार पीरियड वर्तमान क्लास की पढ़ाई होगी। इसके लिए स्टूडेंट्स को वर्कबुक स्कूल की ओर से दी जा रही है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने ‘शिक्षा के बढ़ते कदम’ नाम से शुक्रवार से नया कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत पहली से आठवीं तक के स्टूडेंट्स को विशेष तरह की वर्कबुक स्कूल से दी जा रही है। पहली से पांचवीं तक की वर्कबुक तो स्कूल तक पहुंच गई है, जबकि छठी से आठवीं तक की वर्कबुक जल्द ही पहुंच जाएगी। इसी वर्कबुक में हर क्लास की पिछली क्लास का सिलेबस है। हिन्दी, गणित व अंग्रेजी विषय को वर्कबुक की सहायता से करवाया जाएगा।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |