Gold Silver

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे में बड़ा फेरबदल, अब इस दिन आयेंगे बीकानेर

बीकानेर। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत 30 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर आए रहे है  बीकानेर के युवा संवाद कार्यक्रम के साथ वे कांग्रेस जनों से मुलाकात करेंगे।संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर अशोक गहलोत का ये बीकानेर दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है इसी संदर्भ में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने 29 सितंबर को बीकानेर*शहर जिला कांग्रेस की एक अति आवश्यक बैठक  सुबह 10 बजे शहर कांग्रेस कार्यालय में रखी है।इस बैठक में  काबीना मंत्री डॉ.बुलाकीदास  कल्ला भी मौजूद रहेंगे।प्रवक्ता विकास तंवर के अनुसार इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, चारो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बीकानेर नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदजन,पार्षद प्रत्यासी जिलाकांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण  यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, मंडल अध्यक्षों सहित सभी विभागों, प्रकोष्ठों, और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रदेश और जिला पदाधिकारी भागीदारी निभाएंगे।

Join Whatsapp 26