
राजस्थान में शपथग्रहण से पहले आई बड़ी खबर: कुछ विधायक नाराज, मुख्यमंत्री का वाटसअप ग्रुप छोड़ा






जयपुर राजस्थान में मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले सियासी घमासान छिड़ गया है। बताया जा रहा है कि मंत्री पद ना मिलने से गहलोत गुट के कुछ विधायक नाराज हो गए हैं और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने की धमकी दी है। इतना ही नहीं नाराज विधायक ने मुख्यमंत्री का व्हाट्सएप ग्रुप भी छोड़ दिया है।
गहलोत ने असंतुष्टों को मनाने की कोशिश की
कैबिनेट फेरबदल पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जिन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं किया जा सका, उनके शासन में योगदान आज मंत्री बनाए गए लोगों से कम नहीं है।
कांग्रेस विधायक ने साधा निशाना
कांग्रेस विधायक शफिया जुबैर ने कहा कि कैबिनेट का ढांचा और बेहतर हो सकता था। खराब प्रतिष्ठा वाले लोगों को पदोन्नत किया गया है। कुल मिलाकर कैबिनेट अच्छा संदेश नहीं दे रही है। महिलाओं (विधायकों) को 33 फीसदी आरक्षण नहीं मिला।
15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है, जिसके तहत 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे
1. हेमाराम चौधरी
2. महेन्द्रजीत सिंह मालवीय
3. रामलाल जाट
4. महेश जोशी
5. विश्वेन्द्र सिंह
6. रमेश मीणा
7. ममता भूपेश बैरवा
8. भजनलाल जाटव
9. टीकाराम जूली
10. गोविन्दराम मेघवाल
11. शकुन्तला रावत
राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे
1. जाहिदा
2. बृजेन्द्र सिंह ओला
3. राजेन्द्र गुढ़ा
4. मुरारीलाल मीणा
03:20 PM, 21-NOV-2021
दो से तीन विधायक के नाराज होने की खबर
धौलपुर बसेड़ी से विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा नाराज हैं। वहीं, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ से विधायक जौहरी लाल मीणा भी नाराज हैं।
Read more: https://www.amarujala.com/live/jaipur/rajasthan-cabinet-reshuffle-live-news-update-ashok-gehlot-government?src=top-lead-home-1


