स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर आई बड़ी खबर, शिविरा पंचांग जारी - Khulasa Online स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर आई बड़ी खबर, शिविरा पंचांग जारी - Khulasa Online

स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर आई बड़ी खबर, शिविरा पंचांग जारी

बीकानेर. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शिविरा पंचांग जारी कर दिया है। जिसमें एक अप्रैल से लेकर 30 सितंबर तक स्कूलों का समय सुबह 7 से 6 बजे तक रहेगा। प्रत्येक पारी में स्कूल 5.30 घंटे संचालित होंगी। एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक स्कूल चलेगा। प्रत्येक पारी 5 घंटे की संचालित होगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक पहली पारी तथा कक्षा एक से आठवीं तक दूसरी पारी की स्कूल लगेंगी। एक पारी की स्कूलों का समय एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7.30 से 1 बजे तक रहेगा। 2 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 10 से 4 बजे तक स्कूलें लगेंगी। शीतकालीन अवकाश भी अब सात दिन बढ़ाकर 12 दिन कर दिया गया है तो ग्रीष्मकालीन अवकाश पहले की तरह 38 दिनों तक रहेंगे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26