
बड़ी खबर : इस एक्टर की रैली में मची भगदड़, 31 की मौत




बड़ी खबर : इस एक्टर की रैली में मची भगदड़, 31 की मौत
कू्रर। तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में शनिवार शाम को भगदड़ मच गई। इसमें 31 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 16 महिलाएं, 9 पुरुष और 6 बच्चे शामिल हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने यह जानकारी दी। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम यानी टीवीके की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। विजय के भाषण के दौरान भीड़ बढऩे से भगदड़ जैसे हालात बन गए। भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और कई लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों से शांति की अपील की। इसके बाद वे भाषण छोडक़र निकल गए।

