राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक जबरन गले लगा

राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक जबरन गले लगा

होशियारपुर। पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में 2 बार चूक हुई। होशियारपुर में पहले तो एक युवक भागते हुए आया और जबरन राहुल के गले लग गया। इसके बाद एक संदिग्ध भी राहुल के काफी करीब पहुंच गया था।
युवक जब राहुल के गले लगा तो पंजाब कांग्रेस चीफ राजा वडि़ंग की मदद से राहुल गांधी ने धक्का देकर उसे दूर हटाया। इसके बाद बस्सी गांव में टी-ब्रेक में जाते समय एक युवक सिर पर केसरी कपड़ा बांधे हुए राहुल के करीब आ गया। यह देख सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। ये दोनों घटनाएं 35 मिनट के भीतर हुईं।
यह स्थिति तब है जबकि पंजाब में राहुल गांधी को सबसे ज्यादा सिक्योरिटी दी गई है। यहां वह थ्री लेयर सुरक्षा में चल रहे हैं। जिसमें सबसे बाहर पंजाब पुलिस का घेरा, उसके बाद पंजाब पुलिस व स्टेट ष्टढ्ढष्ठ की रस्सी के साथ घेरे की सुरक्षा और अंत में राहुल की सिक्योरिटी है।
पहले 5 दिन राहुल की यात्रा में कोई ऐसी चूक नहीं हुई। कल शाम को ही उन्होंने ष्टरू भगवंत मान को अरविंद केजरीवाल के दबाव में न आने की बात कही है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |