Gold Silver

राजस्थान में महिलाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी,पढ़े पूरी खबर

राजस्थान में महिलाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी,पढ़े पूरी खबर
जयपुर। अतिकुपोषित बच्चों को अब सप्ताह में पांच दिन 25 ग्राम दूध पाउडर मिलेगा। यह दूध पोषाहार में मिलाकर दिया जाएगा। वहीं गर्भवती महिलाओं को 1 किलो घी सहित मखाना व खजूर आदि का सुपोषण न्यूट्री किट दिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बजट स्वीकृति के लिए वित्त विभाग को फाइल भेज दी है। विभाग के अफसरों के अनुसार जुलाई से बच्चों को बढ़ा हुआ दूध और गर्भवती महिलाओं को किट मिलने लग जाएंगे।
स्वस्थ शिशु के जन्म के लिए गर्भवती महिलाओं को अब सुपोषण न्यूट्री किट मिलेंगे। किट में एक किलो घी के अलावा आधा किलो खजूर, मखाना, रोस्टेड चना व मूंगफली, फोर्टिफाइड चावल, मिल्क पाउडर व गुड आदि शामिल होगा। ये किट 5 माह से 9 माह की गर्भावस्था में दो बार दिए जाएंगे। अफसरों के अनुसार इससे करीब ढाई लाख गर्भवती महिलाओं को फायदा मिलेगा। इस पर करीब 25 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

Join Whatsapp 26