किसानों को बड़ा तोहफा, 6 रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

किसानों को बड़ा तोहफा, 6 रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

किसानों को बड़ा तोहफा, 6 रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

खुलासा न्यूज़। केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,425 रुपए क्विंटल कर दिया है। रबी की 5 अन्य फसलों जौ, चना, मसूर, सरसों, कुसुम की MSP में भी बढ़ोतरी की है। बुधवार (16 अक्टूबर) को कैबिनेट मीटिंग में ये फैसला लिया गया। रबी फसल की बुआई लौटते मानसून (अक्टूबर-नवंबर) के समय की जाती है। इन फसलों की कटाई आमतौर पर गर्मी के मौसम में अप्रैल में होती है। ये फसलें बारिश से ज्यादा प्रभावित नहीं होतीं। रबी की प्रमुख फसलें गेहूं, चना, मटर, सरसों और जौ हैं।

फसल नई MSP रुपए/क्विंटल पुरानी MSP रुपए/क्विंटल अंतर
गेहूं ₹2,425 ₹2,275 ₹150
जौ ₹1,980 ₹1,850 ₹130
चना ₹5,650 ₹5,440 ₹210
मसूर ₹6,700 ₹6,425 ₹275
सरसों-तिलहन ₹5,950 ₹5,650 ₹300
कुसुम ₹5,940 ₹5,800 ₹140
Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |