कल्ला की प्रतिष्ठा को बड़ी चुनौती, अनिल की अध्यक्षी के लिए दावा हुआ कमजोर!

कल्ला की प्रतिष्ठा को बड़ी चुनौती, अनिल की अध्यक्षी के लिए दावा हुआ कमजोर!

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नए व्यक्ति के चयन की सुगबुगाहट के बीच अनिल कल्ला की अध्यक्षी के लिए दावा कमजोर होता नजर आ रहा है। अनिल कल्ला के अध्यक्ष बनाने की राह में कई बाधाएं आ रही है। सबसे बड़ी बाधा यह है कि वह डॉ.बी.डी.कल्ला के भतीजे है। कुछ समय पहले मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला अनिल कल्ला को अध्यक्ष बनाने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त थे। लेकिन इन दिनों डॉ.कल्ला की बॉडी-लैंग्वेज कुछ अलग बंया कर रही है। बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर कई दावेदार तैयार है। इन हालात के चलते अगर किसी भी कारण से अनिल कल्ला अध्यक्ष नहीं बन पाए तो कल्ला की जुटाई हुई प्रतिष्ठा को चुनौती होगा।

कैबिनेट विस्तार के बाद जिलाध्यक्ष घोषित होंगे
प्रदेशभर में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के सवाल पर अजय माकन ने कहा- कैबिनेट विस्तार के बाद जिलाध्यक्ष घोषित होंगे। पहले से ही हम लोगों का लाइन ऑफ एक्शन है कि कौन सी चीज कब करनी है। हमारे बोर्ड, कॉर्पोरेशन में भी नियुक्तियां होनी हैं। जिलाध्यक्ष भी हैं। हमने जनवरी में 38 लोगों की छोटी पीसीसी बनाई, जो अच्छे से काम कर रही है। बाकी नियुक्तियां भी एक-एक करके होंगी।

गहलोत की तबीयत खराब नहीं होती तो अब तक हो गई होती नियुक्तियां
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत खराब नहीं होती, तो विधानसभा सत्र से पहले ही कैबिनेट विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियां हो गई होतीं। अब कुछ समय के लिए इन सब पर ब्रेक लग गया है। सीएम की तबीयत ठीक होने के बाद ही अब काम आगे बढ़ेगा। सचिन पायलट जी का क्या करना है? एआईसीसी के स्तर पर क्या होगा? यह मेरे लेवल की बात नहीं है। यह कांग्रेस अध्यक्ष को तय करना है। अजय माकन दिल्ली स्थित एआईसीसी दफ्तर में मीडिया से बात कर रहे थे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |