Gold Silver

बीकानेर में बड़ा हादसा, कलक्टर एसपी बोले- होगा कड़ा एक्शन, एक की तलाश अभी भी जारी

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में रविवार बारिश कई परिवारों पर आफत बनकर बरसी है। गंगाशहर रोड स्थित जैन कॉलेज के सामने स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिग़ अचानक धड़धड़ाकर गिर पड़ी। इस हादसे में तीन जनों की मौत हो गई। जबकि पांच जने घायल हो गये। घायलों का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद कलक्टर नमित मेहता व एसपी ने कहा कि जिम्मेदारों पर कड़ा एक्शन होगा।

बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही एक बिल्डिंग रविवार शाम अचानक गिर गई। इससे काम कर रहे 9 मजदूर दब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई और 5 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। एक की तलाश की जा रही है। यह बिल्डिंग दो दिन पहले ही बननी शुरू हुई थी।

गंगाशहर में पेट्रोल पंप के पास बनी इस बिल्डिंग की पहली मंजिल पहले से बनी हुई थी। शनिवार रात से दूसरी मंजिल बनाने का काम चल रहा था। घटना के वक्त यहां 9 ही मजदूर काम कर रहे थे। ये सभी मलबे में दब गए। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और दबे मजदूरों को बाहर निकालने में जुट गए। इसके बाद गंगाशहर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को निकाला।सभी घायलों को बाहर निकालकर PBM अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। वहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मची हुई है। पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने की कोशिश करते रहे। 
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने JCB की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। मलबे में दबे एक मजदूर की तलाश की जा रही है।  हादसे में घायल हुए लोगों में 28 साल के चुन्नीलाल, 30 साल के इरशाद, 22 साल के फिरोज, 30 साल के अर्जुन और मो. रफीक शामिल हैं।

Join Whatsapp 26