बिडला पह़ुंचे बीकानेर - Khulasa Online बिडला पह़ुंचे बीकानेर - Khulasa Online

बिडला पह़ुंचे बीकानेर

बीकानेर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सोमवार को बीकानेर पहुंचे। वे वायुयान से नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, खाजूवाला पूर्व विधायक विश्वनाथ मेघवाल, शहर भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, नोखा विधायक बिहारी बिश्नोई, भाजपा नेता सहीराम दुसाद, शहर भाजपा उपाध्यक्ष अशोक बोबरवाल, डूंगरगढ़ भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत सहित अनेक भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। बिड़ला निजी वाहन के जरिये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक दुर्गादास व्यास के पिता गणेशदास व्यास के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे, जहां गणेशदास व्यास के छायाचित्र पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद बिड़ला सर्किट हाउस जाएंगे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26