चुंगी चौकी पर आमजन के लिए प्याऊ व शौचालय का भूमि पूजन,

चुंगी चौकी पर आमजन के लिए प्याऊ व शौचालय का भूमि पूजन,

चुंगी चौकी पर आमजन के लिए प्याऊ व शौचालय का भूमि पूजन,

 स्व.रिखबचंद–दुर्गादेवी आसोपा की याद में बेटा-बहु ने कराया निर्माण कार्य शुरू,

 खुलासा न्यूज नापासर|चुंगी चौकी बस स्टैंड पर यात्रियों और राहगीरों की सुविधा के लिए ठंडे पानी की प्याऊ और शौचालय का निर्माण होने जा रहा है। इसका भूमि पूजन गुरुवार को विधिविधान से संपन्न हुआ। यह सेवा कार्य नापासर के भामाशाह स्व. रिखबचंद आसोपा एवं स्व. दुर्गादेवी आसोपा की स्मृति में उनके सुपुत्र कैलाशचंद आसोपा व संतोषदेवी आसोपा की ओर से कराया जा रहा है।

हाल ही में बने स्टेट हाईवे 20बी के कारण चुंगी चौकी पर आमजन की आवाजाही बढ़ गई है। यहां पानी और शौचालय की लंबे समय से आवश्यकता थी। इसी जरूरत को देखते हुए आसोपा परिवार ने यह निर्णय लिया।

भूमि पूजन भाजपा देहात उपाध्यक्ष जसवंत दैया ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच दोपहर 12:15 बजे किया।इस मौके पर पशु चिकित्सालय के डॉक्टर वेद प्रकाश, शिवदयाल आसोपा, श्रीधर आसोपा, किशनलाल आसोपा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनदयाल भाटी, भाजपा देहात मंत्री राजाराम ओझा, चेयरमैन प्रतिनिधि रामरतन सुथार, भाजपा नेता गोपीकिशन सोनी, अशोक भाटी, श्रवण भाटी, कालूराम सुथार, मनोज आसोपा, पदमाराम ज्याणी, महादेव पारीक, पूर्णाराम जाखड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |