
भंवर सिंह भाटी हटेंगे!, लटक रही है तलवार, नॉन परफॉर्मर होंगे बाहर, जानिए पूरा समीकरण





संगठन में पद वाले तीन मंत्रियों को हटाने के बाद अब कुछ और मंत्रियों को हटाने की प्रबल संभावनाएं हैं। आज रात तक इनकी स्थिति साफ हो जाएगी।
परफॉर्मेंस के आधार पर भी कुछ मंत्रियों के हटने की संभावना है। सियासी समीकरणों को बैलेंस करने के लिए भी कुछ मंत्रियों को हटाया जा सकता है।
मोटर गैराज मंत्री राजेंद्र यादव, गृह रक्षा राज्य मंत्री भजनलाल जाटव, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश को परफॉर्मेंस के आधार हटाया जा सकता है। समीकरणों के हिसाब से तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग, भंवरसिंह भाटी और अर्जुन बामणियां हट सकते हैं।
समीकरणों के हिसाब से ये मंत्री हट सकते हैं
भंवर सिंह भाटी
राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री बनाए जाने पर ही भाटी हटेंगे। भाटी गुढ़ा के बहनोई हैं। साले-बहनोई में से एक ही मंत्री बन सकेगा।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |