भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत का आभार जताया, अपने जन्मदिवस पर सीएम पद की लेंगे शपथ, समारोह में मोदी-शाह भी आएंगे

भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत का आभार जताया, अपने जन्मदिवस पर सीएम पद की लेंगे शपथ, समारोह में मोदी-शाह भी आएंगे

खुलासा न्यूज नेटवर्क। भजनलाल शर्मा 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर 15 दिसंबर को शपथ लेंगे। इसके लिए आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीटिंग हुई। इसमें मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा प्रदेश भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:15 बजे अल्बर्ट हॉल के बाहर होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को न्योता भेजा जा रहा है। इसी दिन दोनों उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। इससे पहले आज सुबह भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में सांगा बाबा मंदिर के दर्शन किए। यहां से वे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। वहीं, मनोनीत डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दिन की शुरुआत जयपुर के आराध्य गोविंददेव के यहां धोक लगाकर की। उन्होंने जयपुर के कई प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा-अर्चना भी की। सोशल मीडिया पर अशोक गहलोत ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री मनोनित होने की बधाई दी तो भजनलाल शर्मा ने भी उनका आभार जताया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |