भाई बंधु चेरिटेबल ट्रस्ट का गठनभोजक अध्यक्ष,वत्सस मंत्री - Khulasa Online भाई बंधु चेरिटेबल ट्रस्ट का गठनभोजक अध्यक्ष,वत्सस मंत्री - Khulasa Online

भाई बंधु चेरिटेबल ट्रस्ट का गठनभोजक अध्यक्ष,वत्सस मंत्री

बीकानेर। शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज के बंधुओ द्वारा आज सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण कार्यो के लिए “भाई बन्धु चेरिटेबल ट्रस्ट” का गठन किया गया।ट्रस्ट में अध्यक्ष पद पर कामिनी भोजक, मंत्री पद पर नितिन वत्सस, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, और श्रीलाल सेवग को प्रचार प्रसार मंत्री का दायित्व दिया गया। साथ ही ट्रस्ट में पांच संरक्षक बनाये गए है। जिनमें डॉ डी.पी. शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा,सत्यदेव शर्मा, श्रीराम शर्मा और महेंद्र शर्मा इनके अलावा सात ट्रस्टी बनाये गए। जिनमें गिरधर पंडित शर्मा,उत्तम भोजक,शंकर सेवग दुर्गादत्त भोजक,अश्वनी कुमार शर्मा, मूलचंद सेवग नोखा, और जेठमल सेवग उर्फ बाबूलाल सेवग को शामिल किया गया। नितिन ने बताया कि ट्रस्ट के कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण भारत वर्ष रहेगा और समाज के प्रकाशन, शिक्षा,स्वास्थ,रोजगार, लघु उद्योग छात्रवास, कार्यक्रम के साथ साथ संस्कार और संस्कृति के लिए भी ट्रस्ट कार्य करेगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26