बेवा बहु ने अपने ही जेठ पर लगाये संगीन आरोप - Khulasa Online बेवा बहु ने अपने ही जेठ पर लगाये संगीन आरोप - Khulasa Online

बेवा बहु ने अपने ही जेठ पर लगाये संगीन आरोप

बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में एक बेवा बहू ने अपने ही जेठ के खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए कोर्ट इस्तगासे के जरिये मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसकी जांच थानाधिकारी जय कुमार कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार परिवादिया का आरोप है कि उसका पति का स्वर्गवास दो साल पहले हो गया था। वह ढाणी में अकेली रहती है। 18 मार्च 2021 की रात को वह ढाणी में सो रही थी। इस दौरान उसका जेठ ढाणी में आया और उसके दुष्कर्म किया। वह चिल्लाई मगर किसी ने नहीं छुड़ाया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में संपति को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते पहले भी मुकदमें हो रखे है। अब महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोर्ट इस्तगासे के जरिये मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी जांच करने पर सत्यता सामने आएगी। पुलिस ने आरोपित जेठ के खिलाफ धारा 459, 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26