बेसिक कॉलेज से अनीरुद हर्ष अध्यक्ष, भादाणी उपाध्यक्ष निर्वाचित





बीकानेर। शहर की तमाम कॉलेजो में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बुधवार मतगणना शुरू हो गयी। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम कर रखे है। शहर की कई कॉलेजों में परिणाम आने शुरू हो गये। वही संभाग की सबसे बड़ी राजकीय डूंगर महाविद्यालय में दो बजे परिणाम आने की संभावना है। सबसे वहला परिणाम संस्कृत कॉलेज का परिणाम आया जिसमें अशोक कुमार ने रमेश ओझा को 61 वोटों से मात देकर अध्यक्ष बने। दूसरा परिणाम बेसिक कॉलेज में एबीवीपी के अध्यक्ष पर पर अनीरुद्व हर्ष 4 वोट से विजय घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद पर गोपाल भादाणी 49 वोटों से विजय हुए गोपाल भादाणी को 198 वोट मिले वहीं साहिबा को 149 वोट मिले। वहीं महिमा पंवार विजय घोषित हुई महिमा पंवार को 199 वोट मिले प्ररेणा को 147 वोट मिले इस तरह महिमा पंवार 52 वोटो से विजय।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |